Tuesday, February 24, 2015
"माँ "
"जब भी रूठता हूँ खुद से ,वो मुझे मनाती है ,
वो माँ ही है जी मुझे हमेशा समझाती है ,
कैसे चलती है दुनिया ,वो मुझे बताती है ,
वो माँ है जो मुझे सबसे ज्यादा चाहती है |"
"तन्हाईयों में माँ अक्सर, माँ ही याद आती है ,
होता हूँ जो तुझसे दूर माँ ,मुझे तेरी याद आती है ,
सोचता हूँ अक्सर ,तुम इतनी अनोखी क्यों हो ,
तुम्हे याद करके माँ ,मेरी पलके भींग जाती है |"\
"तेरे पास रहना चाहता हूँ मै माँ ,
फिर तेरे हाथो से खाना चाहता हूँ मैं माँ ,
मई तेरा ही अंश हूँ ,ये तस्वीर नजरे दिखाती है ,
ऐ ! माँ सुनो ना ,, तुम्हारी याद हमेशा आती है .."
Friday, February 13, 2015
बरस रहा है आसमां ,तेरी याद आ रही है,
गुजारे हुए संग पल की ,सब बात आ रही है,
भींगा हुआ हैं मौसम ओर सर्द है हवाएं ,
ऐसे में आ भी जाओ ,तेरी याद आ रही है |
तन्हाईयाँ हैं फिर से ,खामोश है सितारे ,
कुछ कह रहे हैं हमसे ,जुगनुओं के झुण्ड सारे ,
मचल रहे है अरमां ,दिल की पुकार सुन लो ,
आके गले लगाओ ,तेरी याद आ रही है ,,
Monday, December 29, 2014
"साफिर हूँ प्रेम का मेरी मंजिल नहीं ,
मेरे दिल का पता मुझको हासिल नहीं |
प्रेम में हो विवश तुझको ढूंढता हूँ मैं ,
तुझको पाया मगर ,तू मुझको हासिल नहीं ||"
"इतना ही बता दो जान-ए -वफ़ा ,
मेरा दिल क्या तुहारे काबिल है ,
मेरा दिल क्या तुहारे काबिल है ,
कह भी रही है नर्म हवाएं ,
प्यार भी इनमें शामिल है |
डूब रही है कश्ती मेरी ,
सागर की उलट धाराओं में ,
कह दो मेरी पतवार भी तुम हो ,
ओर तुम ही मेरी साहिल हो||"
(मयंक आर्यन)
(मयंक आर्यन)
"कांटे मिले जिन्दगी से हमने , मगर हमने गुलाब लिखा ,
गम की डायरी को हमने .किताब लिखा |
रो पड़ी कलम भी दास्ताँ -ए -मोहब्बत लिखते लिखते ,
पिरो के दर्द लफ्जों में मोहब्बत बेहिसाब लिखा ||"
"प्रेम की सूक्तियां हम तो पढ़ते रहे ,
ख़्वाब तेरे ख्यालों में गढ़ते रहे |
यूँ तुम्हें देखकर थम गयी ये नजर ,
दिल ने कुछ न कहा ,तेरी सुनते रहे ||"
(मयंक आर्यन)
(मयंक आर्यन)
Friday, December 26, 2014
Thursday, December 25, 2014
my 1st poem......"नजर उनके चहरे का दीदार चाहता है "...
"नजर उनके चहरे का दीदार चाहता है "
नजर उनके चेहरे का दीदार चाहता है,
दिल उनसे मिलना एक बार चाहता है ,
मिलके उनसे हाल-ए -दिल बयां कर दूँ ,
उनके लिए ही जिन्दगी फ़ना कर दूँ ,
जिन्दगी ये मौका एक बार चाहता है |
नजर उनके चहरे का दीदार चाहता
हैं दूर हमसे फिर भी उनके लिए वफ़ा है ,
गर दोस्त मानते है तो फिर क्यों वो ख़फा है,
ऐ बादलों के साये तुम उनसे जाके कह दो ,
मेरे आंसुओं का पानी लेके वहां बरस दो ,
कह दो बेचैन दिल मेरा अब करार चाहता |
नजर उनके चहरे का दीदार चाहता है .......
तेरे बदन की वो खुश्बू ,होठों के वो तराने ,
सब याद आ रहे है ,गुजरे हुए ज़माने ,
तेरा वो इठलाना ,इठला के यूँ मचलना ,
मुश्किल के दौर में भी गिरते हुए संभलना,
ऐ महबूब सुन ले मेरी ,एक बात जानेजाना ,
दिल तेरे जैसा कोई हमराह चाहता है ,
नजर तेरे चहरे का दीदार चाहता है .................
नजर तेरे चहरे का दीदार चाहता है...............
Subscribe to:
Posts (Atom)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)
