यहीं याद है तुम्हारी तो
बेहतर है
कोई शाम हो,
कोई शाम हो,
जो ढल रही हो युहीं अनमने ढंग से ,
लालिमाओं को दामन में समेटे जा रही हो ,
परिंदों कि न मिटने वाली थकान लिए ,
क्या यहीं अस्तिव है तुम्हारा तो बेहतर
है|
कोई उड़ान हो ,
जो परों को पसारे जा रही हो ,
असीमित आसमान को बौना करने,
कि बादलों को छूने कि ख्वाहिश में,
यहीं पहचान है तुम्हारा तो बेहतर है |
कोई निशान हो ,
जो मिटती नहीं हो ,लकीर सी उभर आई हो ,
हृदय के ऊपर ,मैंने कोशिश कि मिटाने कि
,
मगर मिटी नहीं तुम ,धुंधला गयी हो मगर ,
यहीं याद है तुम्हारी तो बेहतर है ||
No comments:
Post a Comment