Monday, May 1, 2017

बेहयाई आँखों से शरम छीन लेती है

बेहयाई आँखों से शरम छीन लेती है,
काफिरी खुदा से रहम छीन लेती है,

जंग करना तो सोच समझकर करना,
शिकस्त शहंशाहों से हरम छीन लेती है,

दिल लगाना तो शिद्दत से निभाना,
बेवफाई मोहब्बत में सनम छीन लेती है,

ख्वाब देखना तो अपनी हद में देखना,
हकीकत सपनों का भरम छीन लेती है,

धन लुटाना तो आगे का सोचकर वरना,
गरीबी महलों के बिस्तर नरम छीन लेती है|
         
                              @सर्वाधिकार सुरक्षित
                मयंक आर्यन (कैमूर,बिहार)

Wednesday, April 5, 2017

मेरे लहजों में बेइंतहा इजाफ़ा हो गया..

मेरे लहजों में बेइंतहा इजाफ़ा हो गया ,
वो इस कदर लिपटा कि ,साफ़ा हो गया ,

जो तूने मेरी याद में ,कभी लिखे ही नहीं ,
उन गुमनाम खतों का ,मैं लिफ़ाफ़ा हो गया ,

तेरे हुस्न-ओ-नूर बढ़ने लगे हैं अब तो ,
चाँद भी तेरे बदन का सराफा हो गया ||

           @सर्वाधिकार सुरक्षित
               मयंक आर्यन (कैमूर,बिहार)
मुक्तक
(1)
हृदय की वेदनाओं को ,हृदय में हीं समोती है ,
तुम्हारी याद आने पर ,खिलौनों को संजोती है ,
अवस्था ढल गयी उसकी, तो ठुकरा दिया तुमने ,
जो कल तुमको हसाती थी,वही मां आज रोती है |

(2)

वक्त के अपने ही फ़लसफ़े है ,
स्वयं से न जाने कितने फ़ासले है ,
सफर में अपने जरा मुड़कर के तो देखो,
न कल बदले थे हम ,न आज बदले हैं ||

(3)

शहर-शहर गांव-गांव लड़ेंगे ,
हर गली हर ठांव लड़ेंगे ,
इस बार तो हद हो गयी ,
देश के कुत्ते सभी चुनाव लड़ेंगे |

(4)


ख़्वाब ख़्वाब होते हैं ,सच से कोई खबर नही होता ,
दिल खूं से भरा होता है ,ये कोई शहर नहीं होता ,
अजीज़  इतना  ही रखना  कि ,मन बहल  जाये ,
वरना  इश्क़  से विषैला कोई  जहर  नहीं   होता ||
                 
(5)
ऐसे भी  गीत  हमने,  तेरी याद  में  लिखे ,
दिल जल रहा था  इसलिए, बरसात में लिखे ,
सब अपने थे पास दिन में, तेरी याद ना आई ,
अकेले हुए जो फिर तो ,तन्हा रात  में लिखे ||
(6)

पहले तो हमने  ‘html’ से दिल लगाया था ,
फिर साथ में उसके ‘css,javaScript’ आया था ,
नींद उड़ गयी हमारी थी  उस वक्त दोस्तों ,
क्लास में सर  ने जब vb.net पढ़ाया था ||
(7)
पहले तो हमें C का चस्का लगा दिया ,
फिर बाद में C++ का भी मस्का लगा दिया ,
 एक दिन वो आकर बोले कि C# पढ़ना है ,
फिर बाद में java का भी ठप्पा लगा दिया ||

(8)
आपके चेहरे का रंगत देखकर लगता है यूँ ,
कि चाँद फीका पड़ गया है आपके इस नूर से ,
आपकी नजरों का जादू किसको ना दीवाना कर दे,
इसलिए मैं देखता हूँ तुमको ,हाँ मगर दूर से||

(9)
रात खफा है या तू ,
चाँद बेवफा है या तू ,
समझ नही आता यकीन किसपे करू ,
सच झूठा है या तू |
(10)
मेरे मोहब्बत की भी ,गुमनाम इक कहानी है,
कि उसके नाम से ज़िन्दा ,ये जिंदगानी है,
 मुझको अपने किरदार पे ,गुमां है ओ ! खुदा ,
कि इक शोख़-सी लड़की मेरी दीवानी है||

(11)

तेरे सजदे में हूँ मैं, तुझको खुदा कर दूंगा,
अपना दिल भी मैं ,तेरे दिल को अदा कर दूंगा ,
तू मेरे साँस .मेरी धड़कन में यूँ समायी है ,
तू नहीं तो ,मैं खुद हीं से खुद को जुदा कर दूंगा ||

(12)

मेरे दिल के घरौंदें में ,घर है तेरा,
फुरसतों में कभी ,इनमें आओ न तुम ,
इस घर पर तुम्हारा हीं अधिकार है ,
आकर कुछ दिन यहाँ, पर बिताओ न तुम ||

(13)

प्रेम वीक के प्रथम दिवस का ,फूल समर्पण तुम्हें प्रिये ,
मेरा तन –मन –धन सबकुछ, प्रेम भी अर्पण तुम्हें प्रिये ,
हृदय  के सारे संवादों को , शीशे-सा तुम  झलका दो ,
स्वयं रहूँ प्रतिबिम्ब तुम्हारा , कहूँ मैं दर्पण तुम्हें प्रिये||
                 (मयंक आर्यन)

Tuesday, February 21, 2017


याद 

कोई शाम हो ,
जो ढल रही हो  युहीं अनमने ढंग से ,
लालिमाओं को दामन में समेटे जा रही हो ,
परिंदों कि न मिटने वाली थकान लिए ,
क्या यहीं अस्तिव है तुम्हारा तो बेहतर है|

कोई उड़ान हो ,
जो परों को पसारे जा रही हो ,
असीमित आसमान को बौना करने,
कि बादलों को छूने कि ख्वाहिश में,
यहीं पहचान है तुम्हारा तो बेहतर है |

कोई निशान हो ,
जो मिटती नहीं हो ,लकीर सी उभर आई हो ,
हृदय के ऊपर ,मैंने कोशिश कि मिटाने कि ,
मगर मिटी नहीं तुम ,धुंधला गयी हो मगर ,
यहीं याद है तुम्हारी तो बेहतर है ||
              @सर्वाधिकार सुरक्षित
                मयंक आर्यन (कैमूर,बिहार)

Tuesday, February 14, 2017

मेरी नई गजल के चंद शेर ..अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें ताकि मैं और भी अच्छा लिखने का प्रयास क्र सकूँ ,धन्यवाद..
ये जिन्दगी
करवटें बदलती हुई गुमनाम-सी ये जिन्दगी ,
हो गयी है अब तो सर-ए-आम-सी ये जिन्दगी ,

अस्मिता बाकी नहीं ,सब खेलते जी जान से ,
हो गयी पल भर में हीं बदनाम-सी ये जिन्दगी ,

अब उषा की आस भी कोई नहीं बाकी रही ,
ढल रही है देख लो अब शाम सी ये जिन्दगी ||

              @सर्वाधिकार सुरक्षित
                मयंक आर्यन (कैमूर,बिहार)

Monday, February 6, 2017

बसंत

इन  बसंती हवाओं का हीं जोर है ,वरना दुपट्टा तुम्हारा यूँ उड़ता नहीं ,
तेरी नज़रों ने फिर यूँ संभाला मुझे ,वरना दिल ये हमारा संभलता नहीं ||

मेरे हृदय के घरौंदें में ,तेरा घर जब हुआ,
ऋतु बसंत का  फिर आगमन  तब  हुआ,
हर  तरफ खिल गये  फूल अरमानों  के,
स्वप्न देखा था जो ,वो हकीकत अब हुआ,

 घिर गये नभ में फिर प्रेम के मेघ अब, बादलों से कहो,क्यों बरसता नहीं? 
इन  बसंती  हवाओं का हीं जोर है ,वरना  तुम्हारा दुपट्टा यूँ उड़ता नहीं..

मन के शाखों पे प्रेम कि  कोपलें खिल गयी ,
कोयलें  फिर  प्रेम के  गीत   गाने  लगी ,
छेड़   दी तान    भौरों ने   फिर प्रेम की ,
तितलियाँ   प्रेम  में  फिर   नहाने  लगी ,

जब हंसों का जोड़ा आलिंगन करे ,कैसे कह दूँ ? मेरा मन मचलता नहीं ,
इन  बसंती  हवाओं का हीं जोर है ,वरना दुपट्टा तुम्हारा  यूँ उड़ता नहीं..

काम-रति  ने फिर ऐसा जादू किया ,
पत्थरों का हृदय भी कोमल हो गया ,
प्रेम  चारों  दिशाओं में  बहने लगा ,
हे! ऋतुराज ,तेरा आना सफल हो गया ,

प्रेम ना हो तो अस्तित्व खतरे में है ,प्रेम से बढ़कर कोई सफलता नहीं ,
इन बसंती हवाओं का ही जोर है ,वरना दुपट्टा तुम्हारा यूँ उड़ता नहीं ||
                            (मयंक आर्यन श्रीवास्तव)

Tuesday, January 31, 2017

फ़लसफ़े कुछ यूँ कि इश्तेहार लगते हैं........

------------------------------------------
फ़लसफ़े कुछ यूँ कि इश्तेहार लगते हैं ,
हर तरफ अब इश्क़ के बाजार लगते हैं ,

ज़ेब में एक फूटी हुई कौड़ी नहीं लेकिन ,
देखने वाले भी खरीदार लगते है ,

चुनावों का दौर भी कमाल का माहौल है ,
हर नेता गदागर जैसे लाचार लगते हैं ,

बेवकूफियां इतनी कि सुबह से शाम हो जाये ,
शूट-बूट में मगर ,समझदार लगते हैं ,

न मंजिल है न ठिकाना न राब्ता अपना ,
किसी उजड़े हुए शहर के हम घर-बार लगते हैं ,

दुश्मनी है नींद से, इसे आने नही देते ,
कि पलकें आँखों के पहरेदार लगते हैं ,

हर सजा मंजूर ,खौफ़ है किस बात का ,
कि हम सारी गलतियों के जिम्मेदार लगते हैं ,

दिल कहा मानो ,अपनी खबर तो दो ,
हम भी ‘मयंक’ अपने हैं ,तेरे यार लगते हैं ||
(मयंक आर्यन)


Thursday, January 5, 2017

अपनी ये मुक्तक ,एक आशा और अनुरोध के साथ वर्तमान सदी के पुत्रों को समर्पित करता हूँ जो अपने माँ-बाप को उनके वृद्धा अवस्था में उन्हें छोड़ देते हैं .. आशा है वो अपने मां-बाप की भावनाओं को समझेंगे ,और अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयत्न करेंगे ..धन्यवाद ...

हृदय की वेदनाओं को ,हृदय में हीं समोती है ,

तुम्हारी याद आने पर ,खिलौनों को संजोती है ,
अवस्था ढल गयी उसकी, तो ठुकरा दिया तुमने ,
जो कल तुमको हसाती थी,वही मां आज रोती है |
        (मयंक आर्यन)

ख़्वाबों को मेरी नींदों से , चूराकर के  चल दिये ..

ख़्वाबों को मेरी नींदों से , चूराकर के  चल दिये ,
मैं हस रहा था , मुझको रुलाकर के  चल दिये |

आने  नहीं  दी रौशनी  आफ़ताब कि घर में,
ये क्या कम था जो ,चिरागों को बुझाकर के  चल दिये |

आने लगे हम याद जब  ,सफ़र हो गया मुश्किल ,
फिर तस्वीर मेरी सीने से  लगाकर के चल दिये |

वादे किये थे उसने ,प्यार करेगा उम्रभर ,
वादे सभी ,वो अपने भुलाकर के चल दिये |

मशरूफ़ है ,बहुत वो अपनी जिंदगानी में ,
हमको तो अपनी यादों से ,मिटाकर के चल दिये |

खयालों में उनके ,हम तो खोये थे एस कदर ,
अच्छा हुआ जो ख़ुद ही ,जगाकर के चल दिये ,

तेरे नही हो सकते हम ,इस  जन्म में सनम ,
वो अपनी मजबूरियों को गिनाकर के चल दिये |

हर जाम में नज़र आने लगा था चेहरा उनका ,
अच्छा किया जो नजरों से ,पिलाकर के चल दिये |

(मयंक आर्यन )





Monday, December 26, 2016


दिल तोड़ना चाहते हो  मेरा ?

दिल तोड़ना चाहते हो  मेरा ?
तोड़ने से पहले ,बता देना ,
खताओं का मेरे ,
मुझको सजा देना ,
गुनाह इतनी सी कि ,
मोहब्बत है तुमसे ,
भूलना चाहते हो ? मुझे ,
मगर भूलने से पहले ,
बता देना ,
संभल पाऊं ,तेरे बगैर ,
वादा तो नही मेरा ,
मगर जब रोना चाहूँ ,
मुझे बेशक ,
रुला देना ..
इतने मशरूफ़ हो तुम ,
कि तुम्हे याद नही आती मेरी ,
वक्त मिले ,ख़्वाबों में
अगर ,
इक  पल को . मुझे
 बुला लेना ..
(मयंक आर्यन )

Sunday, December 25, 2016

ख़्वाबों को मेरी नींदों से , चूराकर के  चल दिये ..

ख़्वाबों को मेरी नींदों से , चूराकर के  चल दिये ,
मैं हस रहा था , मुझको रुलाकर के  चल दिये |

आने  नहीं  दी रौशनी  आफ़ताब कि घर में,
ये क्या कम था जो ,चिरागों को बुझाकर के  चल दिये |

आने लगे हम याद जब  ,सफ़र हो गया मुश्किल ,
फिर तस्वीर मेरी सीने से  लगाकर के चल दिये |

वादे किये थे उसने ,प्यार करेगा उम्रभर ,
वादे सभी ,वो अपने भुलाकर के चल दिये |

मशरूफ़ है ,बहुत वो अपनी जिंदगानी में ,
हमको तो अपनी यादों से ,मिटाकर के चल दिये |

खयालों में उनके ,हम तो खोये थे एस कदर ,
अच्छा हुआ जो ख़ुद ही ,जगाकर के चल दिये ,

तेरे नही हो सकते हम ,इस  जन्म में सनम ,
वो अपनी मजबूरियों को गिनाकर के चल दिये |

हर जाम में नज़र आने लगा था चेहरा उनका ,
अच्छा किया जो नजरों से ,पिलाकर के चल दिये |

(मयंक आर्यन )





Thursday, December 22, 2016

मंजिल को है डर कि ,फ़ासले हो जाएँ न दरम्याँ ,
मुश्किल हुए क्या रास्ते ,ठहर जाने को कहती है ,

रात को गुमां है अपने अन्धेरेपन पे ऐ !खुदा ,
अभी शाम क्या ढली ,डर जाने को कहती है,

गाँवों की मिट्टी को भी खबर हो गयी अपनी अहमियत का ,
खेत भी किसानों को शहर जाने को कहती है ,

आईने को खबर है ,दर्द टूट जाने को ,
इसीलिए तो पहले ही ,बिखर जाने को कहती है||
(#मयंक #आर्यन )

Wednesday, December 14, 2016

मोहब्बत है उन्हें हमसे ,मगर वो दूर रहते हैं ,
खुदा ! हालात से अपने ,वो मज़बूर रहते हैं ,
उन्हें हम याद आते है हमें मालूम है लेकिन ,
बहलाने को हृदय अपना बहुत मशरूफ़ रहते हैं ⎹⎹
( #मयंक #आर्यन )

Friday, November 11, 2016

सांसों में बसाया , दिल में बसाया ,
नजरों में बसा के खुदा कर दिया ,
यादों में बसाया , ख्वाबों में बसाया,
की खुद हीं को ,खुद से जुदा कर कर दिया |
दे रहमते खुदाई की , निखर जाऊं मैं ,
तेरा सजदा न करूँ , किधर जाऊं मैं ||

Thursday, October 20, 2016

बहुत खुबसूरत हो तुम
बहुत खुबसूरत हो तुम ..

हैं जुल्फ़ तेरे हो जैसे की बादल,
लहराये ऐसे कि जैसे हो आंचल,
हैं भौहें तुम्हारी कि जैसे कमानी,
आँखों का जादू किये जाये पागल |

यादों से अपनी भूलाना ना मुझको,
नजरों से अपनी गिराना ना मुझको,

कि मंदिर-ए-दिल की मुरत हो तुम|
बहुत खुबसूरत हो तुम ..||

हैं होठ तुम्हारे , जैसे हो गुलाब कोई,
बला का है हुस्न, तुम हो शवाब कोई,
जो तुमको मैं पढ़ लूँ, शायरी आ सी जाये,
ग़जल की मुकम्मल, तुम हो किताब कोई ||

खुदा की नजर से, चुराया है तुमको,
बहुत ही नसीबों से पाया है तुमको,

मेरे दिल की हसरत हो तुम|
बहुत खुबसूरत हो तुम ..||

खुशियाँ जहाँ की, अर्पण तुम्हें है,
छुप-छुप के देखे, दर्पण तुम्हें है,
तुम्हीं से है सासें, है जीवन तुम्हीं से 
अब हृदय भी हमारा समर्पण तुम्हें है ||

धड़के तेरे नाम से दिल हमारा,
तेरे बिन है हमको न जीना गंवारा,

कि साँसों की जरूरत हो तुम|
बहुत खुबसूरत हो तुम||

हैं बाहें तुम्हारी ,फूलों की डाली ,
सूरज ने दिया, तेरी अधरों को लाली,
यूं सबसे अनोखी, तेरी सादगी है ,
निगाहों की तेरी, अदा है निराली||

जाने कहाँ ये फ़साना है निकला,
खुदा भी तेरा अब दीवाना है निकला,

कि परियों की सूरत हो तुम|
बहुत खुबसूरत हो तुम ..||
(मयंक आर्यन)

Friday, September 30, 2016

सब तार-तार हुए जाते हैं, रिश्तों अब में पुख्तगी ना रही ,
बेशर्मियत आसमां छूने लगी है ,आँखों में वो शाइस्तगी न रही ,
अपनी तहजीब-ओ-इल्म भूलने लगे है सब खुदाया मेरे ,
अब वो सूर ,वो साज ,वो सीरत, वो मौसिक़ी न रही ||
                                       (मयंक आर्यन )

sab taar-taar hue jaate hain, rishton ab mein pukhtagee na rahee ,
besharmiyat aasamaan chhoone lagee hai ,aankhon mein vo shaistagee na rahee ,
apanee tahajeeb-o-ilm bhoolane lage hai sab khudaaya mere ,
ab vo soor ,vo saaj ,vo seerat, vo mausiqee na rahee ||
(mayank aaryan )


تمام تار تار ہوئے جاتے ہیں، رشتوں اب میں پكھتگي نہ رہی،
بےشرميت آسماں چھونے لگی ہے، آنکھوں میں وہ شاستگي نہ رہی،
اپنی تہذیب و علم بھولنے لگے ہے سب خدایا میرے،
اب وہ صور، وہ ساز، وہ سیرت، وہ موسقي نہ رہی ||
                                        (مینک آری

Tuesday, September 27, 2016

Jiā zhā lēi
xīnluó gěile wǒmen yīxiē ài,
gāi míng nánzǐ shì huīhuáng de, dàshēngjíhū zhèngzài shōují ||

shì shénme ràng tā gèxìng de lìzi,“Mayank”
wǒ duì nǐ de jiémáo de yǎnlèi chǔfá xūyào ||

ā fū tǎ bo-E zài nǐ jiā guāng de yuángù,
wǒ de àihào shāo xìn ||

rán'ér, duǒzhe wǒ, ài de jiāhuo,
zài jiānkǔ de yītiān, jiārù ||
měi dāng yāoqiú shōuhuí, zài gǔdào shàng yīgè qiānzǎinánféng de,
yè Zamana, měi cì qiāo Kmbkt ||

qǐng jì zhù, shuí gěi rènhé rén de jiāhuo,
suízhe shíjiān de tuīyí, yīqiè dōu shǐ tā de hépíng Jamna ||

tā de ài zài yángguāng xià kāishǐ ránshāo,
zhēyáng tā zài wǒ de liǎn shàng, tú Julfen ||

dāng shēnghuó lèile, chīkǔ-shte,
||sǐwáng gěi tā rùshuì
 (Mayank yǎ lì'ān)
கஸல்
சில்லா, எங்களுக்கு காதல் சில வகையான கொடுக்கிறது
மனிதன் முழு அழ உள்ள, புத்திசாலித்தனம் சேகரித்து ||

என்ன அவரது ஆளுமை உதாரணம் கொடுக்க, "ஒசாமா"
உங்கள் வசைபாடுகிறார் மீது என் கண்ணீர் வேதனை || எடுக்கும்

அப்தாப்-இ உங்கள் வீட்டில் ஒளி பொருட்டு,
என் பொழுது கடிதங்கள் எரிக்க ||

எனினும், என்னை புறக்கணிப்பதால், தோழர்களே அன்பு,
ஒரு கடினமான நாள் மணிக்கு, இணைகிறது ||
பாதை ஒரு வாழ்நாள் உள்ள, ஈடுசெய்வதற்கு கோரிய போதெல்லாம்,
நீங்கள் ஜமுனா, ஒவ்வொரு முறை Kmbkt தட்டுகிறது ||

நினைவில் வைத்து கொள்ளுங்கள், யாருக்கும் தரப்படவில்லை யார் தோழர்களே,
சரியான நேரத்தில், அனைத்தும் தன் சமாதான Jamna செய்கிறது ||

சூரியன் தன் அன்பை எரிக்க தொடங்குகிறது,
என் முகத்தில் நிழல் அது, Julfen பரவுகிறது ||

வாழ்க்கை சோர்வாக போது, வலி ​​-shte பாதிக்கப்படுகின்றனர்
|| இறப்பு அவனை தூங்க கொடுக்கிறது
 (ஒசாமா ஆரிய)
Ghazal
Silla ay nagbibigay sa amin ng ilang mga uri ng pag-ibig,
Ang tao ay makinang, sa ganap na sigaw ay pagtitipon ||

Ano upang bigyan ang mga halimbawa ng kanyang pagkatao, "Mayank"
Ang aking mga luha sa iyong lashes kaparusahan tumatagal ||

Aftab-e kapakanan ng ilaw sa iyong bahay,
Aking libangan sumunog titik ||

Gayunman, pag-iwas sa akin, pag-ibig ang babae,
Sa isang magaspang na araw, sumali ||
Sa tuwing hiniling upang mabawi, sa trail-a-lifetime,
Ye Zamana, sa bawat oras katok Kmbkt ||

Tandaan, guys na ibinigay sa kahit sino,
Sa oras, ang lahat ng bagay ay gumagawa ang kanyang kapayapaan Jamna ||

Kanyang pag-ibig sa ilalim ng araw ay nagsisimula sa paso,
Upang shade ito sa aking mukha, kumakalat Julfen ||

Kapag ang buhay ay makakakuha ng pagod, magdusa sakit -shte,
|| Death ay nagbibigay sa kanya matulog
 (Mayank Aryan)